बोकारो में मनाया गया आम आदमी पार्टी का 11वां स्थापना दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी का 11वां स्थापना दिवस समारोह 26 नवंबर को बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर 12 मोड़ स्थित शहीद खुदीराम बोस प्रतिमा के समीप मनाया गया। मौके पर सबसे पहले शहीद खुदीराम बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद जनसभा के माध्यम से आम जनों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता आप प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे तथा संचालन प्रदेश समिति सदस्य मो. मेहबूब आलम ने किया।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में चौबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि आप मात्र दस वर्षो में राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। कहा कि आज झारखंड प्रदेश के हर जिले में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ स्थापना दिवस मना रही है। बोकारो जिले में भी पार्टी संगठन मजबूत हो रहा है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि माॅडल की झारखंड में भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बोकारो में जन-मुद्दों विशेषकर झुग्गी-झोपड़ी वासियों की लड़ाई लड़कर रक्षा की है। आगे भी आम आदमी की लड़ाई जारी रहेगी।

सभा में प्रदेश समिति सदस्य विधान चंद्र राय, बोकारो जिला संयोजक अखिल महतो, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, आनंद मंडल, शंभुनाथ चौधरी, बुधनी देवी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

मौके पर उपरोक्त के अलावा मदन पाठक, विपिन ठाकुर, संजय कुमार, दिनेश सिंह, राम प्रसाद, बबन सिंह यादव, विजय ठाकुर, अजित कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, किंकर कृष्ण, विश्वजीत कुमार, सचिता देवी, सोना मल्लिक, सुकरा देवी, सारी देवी, विमा देवी, विनोद कुमार, मंगल कालिंदी, सोनू आदिवासी, बिनोद राम, सुरेंद्र यादव, सोहन मिस्री सहित सैकड़ो कार्यकर्ता तथा आम जन मौजूद थे।

 88 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *