एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बैंक ऑफ बड़ौदा की फुसरो शाखा में 19 जुलाई को बैंक का 118वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक नवल प्रसाद और अतिथि के रूप में व्यवसायी सह समाजसेवी राकेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटे।
इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के वित्त प्रबंधक मणी सिंह और शर्मा ने बैंक की सामाजिक और आर्थिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाएं शहर से गांव तक पहुंचनी चाहिए। इससे सभी वर्गों को वित्तीय समावेशन का लाभ मिल सकेगा।

शाखा प्रबंधक नवल प्रसाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बैंक की 118 वर्षों की यात्रा को गर्व का विषय बताया। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में कई ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर सीए मयंक अग्रवाल सहित रवीन्द्र कुमार, सोमनाथ महतो, संजय महतो, रवि कुमार, अशोक कुमार आदि बैंक कर्मचारियों ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आनंद लिया।
![]()













Leave a Reply