छुटे लोग वैक्सीन जरूर लगवा ले-आशुतोष
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के करगली बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र सेवा संघ के प्रधान कार्यालय (Union Head Office) में संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में 30 दिसंबर को कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान 110 लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाया गया।
इस अवसर पर संघ के संस्थापक सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के मकसद से केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से फ्री टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 18 से अधिक आयु के लोगों को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है।
जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की वैक्सीन लगाई है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। वे अपना रोजाना का काम सामान्य दिनों की तरह ही कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी को लेकर सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर रहिवासियों ने वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने के लिए आशुतोष कुमार सिंह (Ashutosh Kumar Singh) उर्फ बबलू का आभार व्यक्त किया। मौके पर युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, तेज प्रताप यादव, बलराम सिंह, महेश कानाबार, सुनील शर्मा, जितेंद्र महतो, आदि।
नसीरुद्दीन, मोहम्मद मनीरूद्दीन अंसारी, जमील अंसारी, गजाधर यादव, आकाश कुमार, हीरालाल राव, विनोद कुमार, रेखा प्रसाद, सुमन कुमारी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, सोनिया कुमारी, आशा देवी, खुशबू देवी, कविता डे, रेनू देवी, गीता देवी, डोली कुमारी,ललिता देवी, सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी, अंजली कुमारी, मनीषा कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply