Advertisement

बीएंडके में बेहतर कार्य करने वाले 11 कर्मी सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल बीएंडके करगली आफिसर्स क्लब में 30 जून को सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें 11 बेहतर कार्य करने वाले कामगारो को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक एम कोटेश्वर राव (General manager M Koteshwar Rao) ने कहा कि सभी कामगारों ने अपने कार्य क्षमता और लगन का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनलोगो ने सुरक्षा के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में कोयला उत्पादन मे अहम भूमिका निभाई। जो कंपनी और राष्ट्रहित के लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन प्रशिक्षु प्रेक्षा मिश्रा ने किया।

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार (Administration Rajeev Kumar), सिनियर मैनेजर माला, बोकारो कोलियरी के उप कार्मिक प्रबंधक राजीव कुमार और उप कार्मिक प्रबंधक हेमचन्द महतो, सीएसआर अधिकारी निखिल अखोरी, सहायक प्रबंधक विश्वास वत्स सहित यूनियन प्रतिनिधि विनय पाठक, गजेंद्र प्रसाद सिंह, शक्ति मंडल, विजय भोई, गणेश महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *