मलखाचक स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह से 11 क्रांतिकारी सम्मानित

समारोह में बीजेपी विधायक ने सौंपा सम्मान पत्र

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। वैशाली जिला के हद में लालगंज के नानकशाही गुरुद्वारा में 24 जनवरी को आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह में प्रसिद्ध क्रांतिकारी योगेन्द्र शुक्ल सहित 11 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को मलखाचक स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस तरह इस जिले में सम्मानित होनेवाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की संख्या 50 हो गई है।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि लालगंज के भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नवीन गुप्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और इस कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र कुमार सिंह, नानक शाही गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के सचिव प्रदीप कुमार, किसान नेता ओम प्रकाश शुक्ल, प्रेम चौधरी, भरत भगत, अरुण कुमार सिंह, हरि नारायण ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

मालूम हो कि, बीते वर्ष 27 नवंबर को सारण जिला के हद में दिघवारा प्रखंड के मलखाचक गांव में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया था।

उक्त कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ मोहन भागवत, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया था।

इस मौके पर महराजगंज के भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल, सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी भी उपस्थित थे। उक्त मौके पर वैशाली जिले के शहीदों सहित 50 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया था, परंतु कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सम्मान प्राप्त करने नही पहुंच सके थे। उन्हें लालगंज के भाजपा विधायक संजय कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

जिन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया उनमें क्रांतिकारी योगेन्द्र शुक्ल, (जलालपुर), ब्रह्मानंद गुप्ता (जहानाबाद), विभीषण राम (लालगंज), रामपुकार सिंह (चेचर बिदुपुर), शत्रुघ्न सिंह (विलन्दपुर राजापाकर), आदि।

सूर्यदेव सिंह आजाद (बरियारपुर राजापाकर), बालदेव चौधरी (प्रेमगंज लालगंज), मुखलाल सिंह (घटारो लालगंज), रामकृपाल सिंह (रानीपोखर), लालगंज के बिन्दा सिंह (नामीडीह), बच्चू राय (नानक चक बिदुपुर) शामिल हैं।

 210 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *