Advertisement

छापेमारी में 10 टन अवैध कोयला जब्त

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए सीआईएसएफ (CISF) और सीसीएल (CCL) सुरक्षा विभाग द्वारा 17 दिसंबर की सुबह फुसरो नप क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग के पीपल थौड़ा में की गई संयुक्त छापामारी में लगभग 10 टन अवैध कोयला जब्त कर अमलो क्रशर में पहुंचा दिया गया।

ज्ञात हो कि बीते 14 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में सीसीएल प्रबंधन की सीआईएसएफ और सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कोयला चोरी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। इसी आलोक में लगातार छापेमारी की जा रही है।


इसे लेकर 17 दिसंबर को छापामारी में सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा जयशंकर प्रसाद, अवर निरीक्षक मनोज कुमार, एके सिन्हा, इंस्पेक्टर मीना, सीसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सीताराम यूइके, सुरक्षा निरीक्षक उमाशंकर महतो सहित दर्जनों जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *