Advertisement

नारी बंधन अधिनियम के विरोध में 25 को महिला आक्रोश मार्च

कसमार के खैराचातर में बीजेपी की अहम बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बीजेपी मंडल कार्यालय खैराचातर में 23 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आनंद महतो ने की। इस दौरान नव निर्वाचित जिला महामंत्री संजय सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत जिला महामंत्री संजय सिन्हा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल को नारी बंधन अधिनियम को लोकसभा में विपक्ष द्वारा गिराए जाने के विरोध में एक महिला आक्रोश मार्च आयोजित किया जाएगा। यह मार्च झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा कि नारी बंधन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कानून था, जिसे विपक्ष द्वारा गिराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि इसके विरोध में महिला आक्रोश मार्च ऐतिहासिक होगा।

कसमार मंडल अध्यक्ष आनंद महतो मंडल ने कहा कि मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों की आवाज है। मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता संगठित होकर इस आंदोलन को मजबूती देंगे। महिलाओं के सम्मान से जुड़े इस मुद्दे पर जन-जन तक पहुंच बनाकर 25 अप्रैल के मार्च को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। बीजेपी कार्यकर्ता राजेश्वर महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा महिला कार्यकर्ता मोनिका जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के हक के लिए यह लड़ाई जरूरी है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस आक्रोश मार्च में शामिल होंगी।
बैठक में मुख्य रूप से संजय सिन्हा, आनंद महतो, राजेश्वर महतो, अनीश जायसवाल, रामचरण महतो, कामेश्वर ठाकुर, बिरेंद्र करमाली, मनोहर महतो, सुरेंद्र कालिंदी, किशोर महतो, महेश महतो, कमल दास, सुरेन महतो, मोनिका जायसवाल, राहुल जायसवाल, गजानंद महतो, जतल अड्डी, गौरव जायसवाल, अभय जायसवाल, रबिंदर महतो, जुगल करमाली, अजीत जायसवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 25 अप्रैल को रांची में होने वाला महिला आक्रोश मार्च व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *