Advertisement

अंतर संकुल स्तरीय पांच दिवसीय परीक्षा उत्तर-पुस्तिका जांच शुरू

प्रखंड के 12 संकुल में ढाई सौ अधिक शिक्षक हुये प्रतिनियुक्ति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला शिक्षा पदाधिकारी बोकारो के निर्देश पर पेटरवार प्रखंड के सभी बारह संकुलों में वर्ग तीन से सात तक के हाल में लिए गये उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अंतर संकुल स्तर पर किया जा रहा है। उत्तर पुस्तिका जांच आगामी 25 जून तक जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार इसे लेकर 22 जून को उत्तर पुस्तिका जांच के दूसरे दिन पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित अंगवाली संकुल जांच केंद्र में सीआरपी आनंद प्रजापति की देखरेख में संकुल के कुल 23 शिक्षकों को उत्तर-पुस्तिका जांच करते देखा गया।

बताते हैं कि, यह कार्य पूरे राज्य में एकसाथ चल रहा है। मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, एलडी मुंडा आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *