Advertisement

ऑफिसर्स एसोसिएशन ने नए जीएम का किया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Coal Mines Officers Association Of India) कथारा शाखा के पदाधिकारियों ने 22 जून को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक हर्षद दातार से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की तथा उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कथारा शाखा अध्यक्ष नवल किशोर दुबे ने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर उत्पादन तथा उत्पादकता को बेहतर करने के लिए नए जीएम को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। शाखा सचिव आरके सिंह ने महाप्रबंधक से अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की बात कही।

महाप्रबंधक दातार ने एसोसिएशन के तमाम अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक सभी ने प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के उत्पादन को बढ़ाने के लिए परिश्रम करते रहे हैं। इसी परिश्रम को और तेज करते हुए क्षेत्र का उत्पादन को बेहतर से बेहतर करना है, ताकि सीसीएल तथा कोल इंडिया में कथारा क्षेत्र एक बार फिर अपना स्वर्णिम इतिहास दोहराए।

उन्होंने एसोसिएशन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर उपरोक्त के अलावा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवनंदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, जे एस पैकरा, राजेश कुमार, चंदन कुमार, अजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *